Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 25.62 लाख के गांजा के साथ 3 पकड़ाए:ओड़िशा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे, सप्ताह भर के भीतर गांजा को लेकर तीसरी बड़ी कार्रवाई
Breaking News

रायगढ़ में 25.62 लाख के गांजा के साथ 3 पकड़ाए:ओड़िशा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे, सप्ताह भर के भीतर गांजा को लेकर तीसरी बड़ी कार्रवाई

By adminApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gaanja kharsi 1776935563
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gaanja kharsi 1776935563
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा तस्करी को लेकर पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। ओड़िशा से ट्रेन के जरिए 52 किलो गांजा लेकर आ रहे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 25.62 लाख का गांजा जब्त किया गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओड़िशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर SSP शशि मोहन सिंह द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इस दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे। जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश कुमार बेहरा 22 साल, शिवा बेहरा 21 साल और देवी प्रसाद कंहर 19 साल, सभी निवासी जिला कंधमाल ओड़िशा बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आ रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की चेकिंग के कारण खरसिया में उतरकर भागने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो, कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 62 हजार है। आरोपियों के खिलाफ खरसिया चौकी में धारा 20(ठ) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सप्ताह भर के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई
पुलिस के द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जहां सप्ताह भर के भीतर पुलिस की तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले तमनार थाना क्षेत्र से 60 किलो और चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में 36 किलो और इस बार खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।
किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्ती से काम कर रही है। तस्करी के इस नेटवर्क के हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075205
Views Today : 325
Views Last 7 days : 3169
Views Last 30 days : 9997
Total views : 104226
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.