![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सुबह से चुभने वाली धूप और तेज गर्मी के बीच शाम को अचानक मौसम बदल गया। महज 15 मिनट की तेज हवाएं और बारिश ने पूरे शहर को प्रभावित किया। कई जगह पेड़ बिजली खंभो पर गिर गए, तो घर के टिने के शेड भी उखड़ गए। वहीं शहर के कई इलाकों की बिजली सप्लाई भी बंद हो गई। गुरूवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे के बाद आसमान पर काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी। हवा इतनी तेज था कि शहर में नगर निगम, भगवानपुर रोड, चक्रधर नगर क्षेत्र समेत कई जगहों पर पेड़ और उसके डंगाल टूटकर किए गए। भगवानपुर रोड पर चलती स्कोर्पियों वाहन के उपर एक पेड़ गिर गया। पेड़ सीधे वाहन के ऊपर जाकर अटका, जिससे वह मुख्य रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने मेन रोड पर एक पुराना आम का पेड़ तेज आंधी की वजह से उखड़कर बीच सड़क पर जा गिरा। पेड़ गिरने से क्षेत्र का ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। इस सड़क पर भी जाम लग गया है। वहीं आंधी की वजह से बिजली तार पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई। पहले ये तस्वीर देखिए…
घर का टिने का शेड उखड़ गया
बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण अचानक से रियापारा क्षेत्र में एक घर का टिने का शेड उखड़ गया। वह सीधा केसर परिसर कॉलोनी में जा गिरा। इसके अलावा बैकुंठपुर में जगन्नाथ मंदिर के पहले बिजली लाइन में आम पेड़ गिर गया। बड़े रामपुर क्षेत्र में भी बिजली तार में पेड़ गिर गया। स्टेशन चौक के पास ट्रांसफार्मर के ऊपर फ्लेक्स गिर गया। जिसके कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई।
महापल्ली क्षेत्र में भी टूटा बिजली तार
महापल्ली गांव के नीचे बस्ती में तरंग राम विश्वाल का टीना छत उखाड़ गया। जिसके कारण बिजली पोल टूट गया। वहीं गायत्री मंदिर के पास भी पेड़ गिरने से बिजली पोल टूट गया और मेहर मोहल्ला में पेड़ बिजली के तार में गिर गया है। इस वजह से क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं कुड़ेकेला गांव में नीम पेड़ पर सड़क पर गिर गया।
तेजी से काम चल रहा है
बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री गुंजन शर्मा ने बताया कि तेज हवा आंधी के कारण शहर व आसपास के क्षेत्रों में कई पेड़ बिजली खंभो व तार के उपर गिरे हैं। इसके कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। जिसके बाद से बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी अव्यवस्था को बहाल करने में जूट गए हैं। सभी जगह स्टाप लगे काम कर रहे हैं। ताकि बिजली व्यवस्था जल्द चालू हो सके।
<
