![]()
जांजगीर-चांपा जिले के नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह के पहले चुनाव में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने चार विधायकों के साथ बम्हनीडीह में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं ने वार्ड क्रमांक 3 से रोड शो की शुरुआत की और नगर में दो चुनावी सभा की। इन सभाओं में कांग्रेस ने बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने सहित कई विकास कार्यों को अपनी सरकार की उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर पूर्व में स्वीकृत कार्यों को रोकने का आरोप भी लगाया। लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा कांग्रेस कांग्रेस नेताओं ने इस चुनाव को पार्टी की साख से जुड़ा बताया। उनका कहना था कि बम्हनीडीह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा है। जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले की अधिकांश विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का प्रभाव होने के कारण यह चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। कांग्रेस सरकार बनने पर कराएंगे विकासकार्य पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह चुनाव अगले पांच वर्षों के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार का कार्यकाल सीमित है और भविष्य में कांग्रेस सरकार बनने पर बम्हनीडीह में विशेष विकास कार्य कराए जाएंगे। भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों को नौकरी और व्यापार प्रभावित करने की धमकी दी जा रही है। महंत ने जनता से अपील की कि वे किसी दबाव में न आएं और खुलकर लोकतांत्रिक तरीके से मतदान करें। बम्हनीडीह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस ने इस पद के लिए रामलाल सहारे को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने सभी 15 वार्डों में भी अपने पार्षद प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस इस चुनाव को भाजपा सरकार की कथित नाकामियों के खिलाफ जनमत के रूप में पेश कर रही है। जीत सुनिश्चित करने के लिए विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगातार प्रचार में लगाए हुए है।
<
