Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 11 लाख का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार,:वाहनों का किराया खुद के खाते में जमा किया, MP के सिंगरौली से पकड़ा गया
Breaking News

रायगढ़ में 11 लाख का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार,:वाहनों का किराया खुद के खाते में जमा किया, MP के सिंगरौली से पकड़ा गया

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aaropi manish 1775827832
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aaropi manish 1775827832
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में शिव शक्ति स्टील प्लांट में लाखो रुपये का गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली में जाकर पकड़ा। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बोइरदादर के चिड़ीपाल कॉलोनी में रहने वाला विपुल माली ने 3 सितंबर 2025 को चक्रधरनगर थाना में में रिपोर्ट कराया था। उसने बताया शिव शक्ति प्लांट में ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत मनीष कुमार शर्मा को कंपनी के वाहनों की देखरेख और ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से वाहनों को चलवाकर किराया वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जहां मनीष कुमार ने 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 के बीच वाहनों से मिलने वाला किराया कंपनी में जमा न कर स्वयं के बैंक खाते और कैश लेकर करीब 11 लाख 35 हजार 861 रुपये का गबन कर लिया। इतना ही नहीं मनीष द्वारा ट्रांसपोर्टरों को कंपनी के वाहनों को किसी अन्य का वाहन बताकर चलवाया और फर्जी बिल्टी तैयार कर धोखाधड़ी की गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था, लेकिन आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था और गिरफ्तारी से बचने लगातार स्थान बदल रहा था।
लोकेशन ट्रेस कर MP से गिरफ्तार किया
ऐसे में चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए तकनीकी जांच कर लोकेशन ट्रेस किया गया, जिसमें आरोपी के मध्यप्रदेश के सिंगरौली में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर सिंगरौली रवाना किया गया।
आरोपी को जेल भेजा गया
जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। जिसके पास से कैश 800 रुपये और एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी मनीष कुमार शर्मा को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076955
Views Today : 230
Views Last 7 days : 4278
Views Last 30 days : 11966
Total views : 107171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.