Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा:नेता प्रतिपक्ष ने की शिकायत, लावारिस लाश दफनाने उचित स्थान की व्यवस्था करने की मांग
Breaking News

रायगढ़ में सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा:नेता प्रतिपक्ष ने की शिकायत, लावारिस लाश दफनाने उचित स्थान की व्यवस्था करने की मांग

By adminJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chandmari shouchalye 2 1781255329
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



chandmari shouchalye 2 1781255329
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सार्वजनिक शौचालय को तोड़कर उस पर कब्जा किया जा रहा है। साथ ही लावारिस लाशों को दफनाने के लिए शहर में उचित स्थान नहीं है। ऐसे में दोनों ही मामलों को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त ने को आवेदन सौंपा है और जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड क्र. 8 चांदमारी स्थित सार्वजनिक शौचालय को तोड़ कर उस पर बेजा कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 जून को इसकी सूचना पहले दी गई थी, तब निगम से कर्मचारी भेजकर काम तो रूकवा दिया गया, लेकिन बाद में फिर से कब्जाधारी के द्वारा सार्वजनिक शौचालय को तोड़वा दिया गया। जिसे लेकर भी मोहल्लेवासियों ने आवेदन दिया था, लेकिन उसके बाद भी यहां अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है, ऐसे मे किसी सार्वजनिक शौचालय जो शासकीय संपत्ति है उसे तोड़कर कब्जा किया जा रहा है और निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने ज्ञापन में यह भी बताया कि निगम अपनी ही संपत्ति की सुरक्षा नहीं कर पा रही है और अगर इस तरह के कृत्यो को रोका नहीं गया तो शहर में नगर निगम की अन्य संपत्तियो पर भी बेजा कब्जा हो जाएगा।
लावारिस लाश दफनाने उचित स्थान की मांग
नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने लावारिश लाश दफनाने के लिए उचित स्थान की भी मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि लावारिस लाशों को रामपुर स्थित पुराने ट्रेंचिग ग्राउंड में उपर ही उपर लगभग दो से ढाई फीट गढ्डा खोद कर दफना दिया जाता है। जिससे आवारा पशुओं से भी लाश को खतरा बना रहता है। जब लावारिस लाश को पहचान लिया जाता है और जब उसके परिजन कचरे के ढेर से अपने परिवार के सदस्य की शव को ले जाने के लिए आते हैं तो वह दृश्य बहुत दयनीय होता है। ऐसे में लावारिस लाशों के लिए रामपुर या अन्य स्थल पर मे उचित स्थान निर्धारित कर उसके चारो ओर बाउंड्रीवॉल उठाकर स्थान सुरक्षित कर संबंधित लावारिस लाश की फोटो व उसकी जानकारी के साथ नियमानुसार उसे दफनाने की उचित व्यवस्था की मांग की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले 4 महिलाएं गिरफ्तार:अंतरराज्यीय गिरोह की सदस्य, 7 संदिग्ध महिलाएं भी जेल भेजी गईं, सफेदपोश आरोपी दबोचा गया

June 12, 2026

Lorami Shop Tin Shed Blown Away by Strong Winds

June 12, 2026

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की अपील…गैर-शरई गतिविधियों पर होगा एक्शन:मोहर्रम-उर्स में डीजे, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक, 50 हजार जुर्माने की चेतावनी

June 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073672
Views Today : 119
Views Last 7 days : 891
Views Last 30 days : 5966
Total views : 97268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.