टॉप न्यूज़

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म:सप्ताह भर अपने घर में रखकर घटना को दिया अंजाम, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक नाबालिग अपने रिस्तेदार के घर गई थी, लेकिन उसके बाद से वह लापता हो गई। एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को एक महिला अपनी 14 साल की पुत्री के साथ थाना भूपदेवपुर पहुंची और ग्राम जैमुड़ा निवासी शिव कुमार चौहान 20 साल के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बतायी कि उसकी पुत्री 14 जुलाई को अपने रिश्तेदार के घर घरघोड़ा गई थी, जहां से वह लापता हो गई। घर नहीं आने पर परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे, तभी आरोपी शिव कुमार ने स्वयं फोन कर बताया कि वह बालिका को अपने साथ गांव ले आया है और उससे शादी करेगा। परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने पर शिव कुमार 19 जुलाई को नाबालिग को उसके घर छोड़कर फरार हो गया।
नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे ग्राम टेंडा नवापारा से मोटरसाइकिल में बैठाकर शादी का झांसा देकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया था। जहां अपने घर में 6-7 दिनों तक उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला पुलिस ने मामले में पीड़िता का बयन दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
इसके बाद तत्काल पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही पुलिस
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से जुड़े अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। हर पीड़िता को तत्काल न्याय और हर आरोपी को शीघ्र कानून के कठघरे तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button