टॉप न्यूज़

रायगढ़ में मेयर इन काउंसिल की बैठक:विकास व जनसुविधा से जुड़े प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, मेयर बोले- सभी परियोजना का लाभ आम जनता तक पहुंचाना है




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। जिसमें शहर विकास के साथ ही जनसुविधा से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसमें विभिन्न वार्डों में सड़क, अधोसंरचना विकास, सौंदर्यीकरण समेत कई विषयों पर के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक स्वीकृति दी गई। मंगलवार को महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी निगम सचिव अनिल वाजपेई ने सभी एजेंडा को प्रस्तुत किया। परिषद ने लोक कर्म विभाग में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की सेवाओं को निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक पूर्व निर्धारित दरों पर जारी रखने के एजेंडा पर चर्चा करते हुए इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। वार्ड क्रमांक 9 व 5 में बची हुई स्वीकृत राशि से स्थल परिवर्तन कर सीसी सड़क निर्माण कार्य कराने, खर्राघाट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण व पुराने रपटा पुल के जीर्णोंद्धार कार्य में आवश्यक अतिरिक्त कार्यों के भुगतान को स्वीकृत किया गया। इसी तरह ढिमरापुर चौक से कोतरा रोड आरओबी तक लगभग 470.41 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित पाइपलाइन विस्तार काम के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर को अनुमोदित करने व शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक विषयों पर आवश्यक निर्णय लिए गए।
स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे
बैठक में महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करना नहीं, बल्कि सभी परियोजना को पूरा कर उसका लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। महापौर ने सभी स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता, समय-सीमा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने की बात कही।
सभी कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही
निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि महापौर परिषद द्वारा स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सौंदर्यीकरण व अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके और नागरिकों को उनका बेहतर लाभ मिल सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button