टॉप न्यूज़

'तेरी गलियों में कयामत होगी:स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का Gen-Z स्टाइल विरोध, बिजली मीटर के सामने बनाई रील




रायपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध को कांग्रेस अब नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बिजली मीटर के सामने खड़े होकर ‘तेरी गलियों में कयामत होगी…’ गाने पर टिकटॉक और रील स्टाइल में वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के जरिए उन्होंने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले कांग्रेस स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ बता चुकी है। पार्टी का आरोप है कि सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए दे रही है, लेकिन स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए उससे कई गुना ज्यादा वसूली की जा रही है। ‘5 से 7 गुना तक बढ़ गए बिजली बिल’ विकास उपाध्याय ने कहा कि पहले जिन परिवारों का बिजली बिल 1000 से 1500 रुपए आता था, स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल 5 से 7 गुना तक बढ़ गए हैं। इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का मासिक बजट बिगड़ गया है। उनका दावा है कि कई लोगों को बिजली बिल भरने के लिए कर्ज तक लेना पड़ रहा है। प्रदेशभर में चल रहा कांग्रेस का अभियान उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली दरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की सहमति से स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन भी भरवा रहे हैं। ‘सरप्लस बिजली वाला राज्य, फिर भी महंगी बिजली’ कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के मामले में सरप्लस राज्य है, इसके बावजूद उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिल रही है। पार्टी का कहना है कि पहले बिजली बिल हाफ योजना से लोगों को राहत मिलती थी, लेकिन अब स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। ये हैं कांग्रेस की मांगें कांग्रेस ने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने, पहले से लगे स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button