Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में बंदी की संदिग्ध मौत… दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच:प्रदेश कांग्रेस ने जांच टीम गठित की, परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की
Breaking News

रायगढ़ में बंदी की संदिग्ध मौत… दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच:प्रदेश कांग्रेस ने जांच टीम गठित की, परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की

By adminJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
jel bandi ki mou1 1781512036
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



jel bandi ki mou1 1781512036
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके परिजनों ने कोतरा रोड थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ पैसे लेन-देन का आरोप लगाया था। अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू और आरक्षक शंभु चौहान को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, 13 जून को बंदी संजय बघेल की मौत हुई थी। मामले की जानकारी जब उसके परिजनों को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। परिजनों का आरोप था कि जेल में युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ी। मृतक के पिता का आरोप था कि, सामाजिक कार्यक्रम से पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा था। दूसरे युवक को 40 हजार लेकर छोड़ दिया गया। वहीं पैसे नहीं देने पर बेटे को पुलिस पकड़कर ले गई थी। इस मामले की रविवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी। कांग्रेस ने जांच समिति गठित की इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 6 सदस्यीय जांच टीम गठित की है। सरायपाली विधायक चातुरी नंद की अध्यक्षता में यह टीम बनाई गई है। इसमें लैलूंगा विधायक विद्यावति सिदार, विधायक बिलाईगढ़ कवित प्राणलहरे, विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश, जिलाध्यक्ष ग्रामीण नागेन्द्र नेगी और शहर अध्यक्ष शाखा यादव शामिल हैं। जांच समिति जेल प्रबंधन, पीड़ित परिजनों और अन्य लोगों से मिलकर जानकारी लेंगे और रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 10 जून को कोतरारोड थाना क्षेत्र के नवापारा गांव निवासी संजय बघेल (28) को अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। शनिवार सुबह जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही रिश्तेदार और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अचानक हुई मौत पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रिश्तेदारों का आरोप है कि जेल में संजय बघेल के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उनका यह भी कहना है कि घटना के कई घंटे बाद तक उन्हें शव देखने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं इस मामले को लेकर रविवार को भी मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में नाराजगी जाहिर की। साथ ही पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हुए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देवपुरी में अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई:बुलडोजर चलाकर सड़क काटी, निर्माण सामग्री भी जब्त

June 15, 2026

सरेंडर नक्सलियों की इनपुट पर हथियारों का जखीरा बरामद:ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से मिले IED, ग्रेनेड और स्टेन कार्बाइन

June 15, 2026

झाड़फूंक का झांसा देकर ढोंगी-बाबा ने युवती से किया रेप:मां को हनुमान मंदिर भेजा, बहन को बाहर भेजकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

June 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074190
Views Today : 575
Views Last 7 days : 4447
Views Last 30 days : 9032
Total views : 100937
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.