![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक महिला शराब के नशे में अक्सर अपने पति से झगड़ा करती थी। जिसके कारण विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला की मौत हो गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपी को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मामले का संक्षेप इस प्रकार है कि ग्राम जगालमौहा का रहने वाला जयप्रकाश यादव ने कापू थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 5 जून 2022 के 3-4 जब के करीब ज बवह अपने कच्चे मकान के छप्पर की छवाई का काम रहा था। तब उसने देखा कि प्रेमसाय एक्का अपनी पत्नी मृतका इन्द्रो बाई को गांव के मंगल साय के घर के तरफ से लेकर आ रहा था और उसके साथ डंडे से मारपीट कर रहा था। अगले दिन सुबह 7 बजे उसे पता चला कि इंद्रो बाई की मौत हो गई। तब जयप्रकाश उसके घर जाकर देखा तो इंद्रो बाई के शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे। प्रेम साय एक्का ने उसे बेरहमी के साथ मारपीट किया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं बताया गया कि महिला अक्सर शराब का सेवन कर लड़ाई-झगड़ा करती थी, जिसके कारण विवाद बढ़ गया। घटना के बाद मामले की सूचना कापू पुलिस को दी गई।
कोर्ट ने अर्थदंड से भी दंडित किया
जहां पुलिस ने तत्काल मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था। मामले में अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने प्रकरण में सुनवाई के बाद आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।
<
