![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी किए जाने की आशंका को लेकर पुलिस ने निधि परिवहन केन्द्र में दबिश दी। जहां कॉल सेंटर पर काम करने वाली कई लड़कियां मिली। वहीं मौके से कई दस्तावेज भी पुलिस ने जब्त किए हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दरोगा पारा क्षेत्र में लोक सेवा केन्द्र निधि परिवहन सुविधा केन्द्र का संचालन किया जा रहा था। जहां पुलिस को सूचना मिल रही थी कि साइबर फ्रॉड किया जाता है। ऐसे में सोमवार की दोपहर को पुलिस व साइबर की टीम ने दबिश दी। यहां काफी संख्या में कॉल सेंटर में काम करने वाली करीब 10 से अधिक लड़कियां मिली। पुलिस ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें यह बात सामने आने की खबर है कि यहां मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी किया जाता रहा है। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर अधिक रुपये ऐंठे जाते हैं। हांलाकि पुलिस यहां के दस्तावेजों की जांच में जूट गई है।
मामले की विवेचना की जा रही है
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि निधि परिवहन केन्द्र में लोक सेवा के नाम से संचालित संस्था में पुलिस को सूचना मिली रही थी कि मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी हो रही है और बड़ा रैकेट चल रहा है। ऐसे में पुलिस व साइबर की टीम ने आज दबिश दी है और प्रारंभिक जांच में यहां फर्जी दस्तावेज मिले हैं। बाकी विवेचना में बात सामने आएगा। मेट्रोमेनिलय के नाम पर पेयर दिलाने के लिए प्रोसेसिंग फीस लिया जाता था और यह आगे बढ़ते था, लेकिन पेयर नहीं दिखाया जाता था। फिलहाल मामले में विवेचना की जा रही है।
<
