टॉप न्यूज़

रायगढ़ में नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को अपहरण-पॉक्सो मामले में गिरफ्तार किया




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक पर नाबालिग लड़की को घर से भगाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त को 16 वर्षीय बालिका के परिजनों ने लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त की रात बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बालिका के गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके माता-पिता और सहेलियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि बालिका की 24 वर्षीय निखिल मांझी से बातचीत होती थी। घटना के बाद से निखिल फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसके पास से नाबालिग को बरामद कर लिया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने नाबालिग का बयान दर्ज किया। जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी निखिल मांझी उसे शादी का झांसा देकर घर से अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी जोड़ दी। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों के सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने निखिल मांझी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि अभियान संवेदना के तहत नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों में पुलिस संवेदनशीलता और तेजी से कार्रवाई कर रही है। गुम हुई बालिकाओं को सुरक्षित बरामद करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस तुरंत कार्रवाई कर बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाती है। साथ ही, उन्हें बहला-फुसलाकर या भगाकर ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button