टॉप न्यूज़

बालोद में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से गैंगरेप:बारिश के दौरान झाड़ियों में अर्धनग्न, बेहोशी की हालत में मिली, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज




बालोद जिला मुख्यालय के पर्यावरण पार्क के पास झाड़ियों में 26 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त और बेघर युवती अर्धनग्न व अचेत अवस्था में मिलने के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताते हुए मामला दर्ज किया है। युवती को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे सखी सेंटर में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास तेज बारिश के दौरान राहगीरों ने झाड़ियों में युवती को अर्धनग्न और बेसुध हालत में देखा। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। माता-पिता का निधन, भीख मांगकर करती थी गुजारा पुलिस जांच में पता चला है कि युवती अंतागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह बेघर है। वह भीख मांगकर अपना जीवनयापन करती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह कांकेर की ओर से लिफ्ट लेकर बालोद पहुंची थी। पहले भी सखी सेंटर और नारी निकेतन में रह चुकी जांच में यह भी सामने आया कि युवती पहले कांकेर के सखी सेंटर और जगदलपुर के नारी निकेतन में रह चुकी है। बताया गया कि वह वहां से कई बार भाग चुकी थी। घटना के बाद सखी सेंटर में रखने के दौरान भी उसने भागने की कोशिश की। तीन लोगों पर शक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण वह पूरी घटना स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। पुलिस को संदेह है कि उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया हो सकता है। इसी एंगल से जांच करते हुए साइबर सेल और बालोद पुलिस शहर के सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन डंप का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने दर्ज किया मामला बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 70(1) और 140(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और सभी पहलुओं से जांच जारी है। एसपी ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button