Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में तेज रफ्तार कैंपर स्वागत द्वार से टकराई:2 की मौत, 2 घायल, घरघोड़ा की ओर आते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

रायगढ़ में तेज रफ्तार कैंपर स्वागत द्वार से टकराई:2 की मौत, 2 घायल, घरघोड़ा की ओर आते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
exi transpo 1 1779378557
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



exi transpo 1 1779378557
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग कैंपर वाहन में सवार होकर घरघोड़ा की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन गांव के बाहर बने स्वागत द्वार से टकरा गई। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र पांडे (45) ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे। तमनार क्षेत्र में काम होने के कारण वे गुरुवार देर शाम रोहित कश्यप (35), जितेन्द्र सिंह (56) और विपिन सिंह (38) के साथ कैंपर वाहन में घरघोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झरियापाली और देवगढ़ के बीच तेज रफ्तार वाहन स्वागत द्वार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्येंद्र पांडे और वाहन चालक रोहित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेन्द्र सिंह और विपिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घरघोड़ा थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि कैंपर वाहन के स्वागत द्वार से टकराने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों का ट्रांसपोर्ट का काम इस क्षेत्र में चल रहा था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने वाले गिरफ्तार:ओडिशा से लाकर प्लांट में करते सप्लाई, कबाड़ लोड वाहन पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा

May 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिरमिरी पहुंचे:तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं की ली जानकारी

May 21, 2026

स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में सुशासन तिहार आयोजित:श्याम बिहारी जायसवाल बोले- मुख्यमंत्री की पहल से मिल रहा जनता का समर्थन

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071427
Views Today : 285
Views Last 7 days : 2016
Views Last 30 days : 4495
Total views : 93578
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.