Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिरमिरी पहुंचे:तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं की ली जानकारी
Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिरमिरी पहुंचे:तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं की ली जानकारी

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b8ecf5ed 322b 4a05 980b 9796086e5c8b 1779366958270
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b8ecf5ed 322b 4a05 980b 9796086e5c8b 1779366958270
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को चिरमिरी पहुंचे। उन्होंने यहां कोरिया, सूरजपुर और एमसीबी जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पोंडी स्थित हेलीपैड पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। चिरमिरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के लाभार्थियों से मुलाकात कर शासन की योजनाओं और उनसे मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री एसईसीएल स्थित तानसेन भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कोरिया, सूरजपुर और एमसीबी जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री गोदरीपारा में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा और आईजी दीपक कुमार झा सहित अन्य आलाधिकारी भी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:बैलगाड़ी पर बाइक रखकर शहर में निकाली रैली, मोहन मरकाम बोले- केंद्र सरकार की कथनी-करनी में अंतर

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप:माइनिंग के काम में निवेश के बहाने बढ़ाई नजदीकी, दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप, रांची के कारोबारी पर FIR

May 21, 2026

मरवाही में जिंदा लोगों को कागजों में किया मृत:करोड़ों की 19 एकड़ जमीन बाहरी लोगों के नाम, नई वंशावली और फर्जी वारिस खड़े किए

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071427
Views Today : 292
Views Last 7 days : 2023
Views Last 30 days : 4502
Total views : 93585
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.