Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में तेंदूपत्ता मुअवाजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन:ग्रामीणों ने गारे माइंस के सामने किया जाम, आश्वसन के बाद तेंदूपत्ता संग्रहको का आंदोलन समाप्त
Breaking News

रायगढ़ में तेंदूपत्ता मुअवाजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन:ग्रामीणों ने गारे माइंस के सामने किया जाम, आश्वसन के बाद तेंदूपत्ता संग्रहको का आंदोलन समाप्त

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gaare 1 1778234844
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gaare 1 1778234844
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेंदूपत्ता संग्रहण नहीं कर पाने और शासन की योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों ने आंदोलन कर दिया। सुबह गारे के 4/6 माईंस के सामने धरना प्रदर्शन किया, जिससे चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। बाद में विभागीय अधिकारियों ने आकर लिखित में आवेदन देने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वसन दिया। जिसके करीब 6 घंटे बाद उनका आंदोलन समाप्त हुआ। शुक्रवार की सुबह तकरीबन 6 बजे गारे गांव के ग्रामीण 4/6 जिंदल माईंस के सामने इक्ट्ठा हुए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले वे तेंदूपत्ता संग्रहण करते थे और उससे शासन की योजना का उन्हें लाभ मिलता था, लेकिन माईंस के शुरू होने के बाद से तेंदूपत्ता का क्षेत्र विलोपित हो गया। इससे वे तेंदूपत्ता तोड़ नहीं पा रहे हैं और कई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के काफी संख्या में इक्ट्ठा होने से वहां चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। दोनों ओर से आने-जाने वाली वाहनों की कतार भी लगने लगी। जब मामले की जानकारी पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को लगी, तो कंपनी, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश देने लगे। जहां उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वसन दिया गया। ऐसे में करीब 12 बजे ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हो गया।
मुआवाजा की मांग को लेकर किया आंदोलन
गारे गांव के सरपंच रवि शंकर सिदार ने बताया कि माईंस के आ जाने से ग्रामीण तेंदूपत्ता योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिसके कारण आर्थिक नुकसान भी तेंदूपत्ता संग्रहको को हो रहा है। ऐसे में मुआवजा की मांग को लेकर आंदोलन किया गया। जहां अधिकारियों ने आश्वसन दिया है। लिखित में आवेदन भी प्रबंध संचालक जिला युनियन के नाम दिया गया है। उच्चाधिकारियों को आवेदन भेजा जाएगा
इस संबंध में रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाईश दिया गया है। उनके द्वारा लिखित में एक आवेदन दिए हैं, जिसे उच्चाधिकारियों को भेज कर मामले से अवगत कराया जाएगाा और उनके निर्देश पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:MP निर्मित 9 पेटी शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सप्लायर फरार

May 8, 2026

सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन:CMO ऑफिस किया घेराव, पुलिस बल तैनात, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग

May 8, 2026

Bilaspur Gas Agency Black Marketing Domestic Cylinders

May 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069780
Views Today : 39
Views Last 7 days : 468
Views Last 30 days : 3651
Total views : 90826
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.