![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। जिससे ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण खेत जोताई का काम कर वापस घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है। जहां ग्राम भेड़ीमुड़ा का रहने वाला अलेश भगत 40 साल सुबह तकरीबन 6 बजे अपने ट्रैक्टर को लेकर गांव के महादेव भगत 45 साल के साथ खेत जोताई करने गया था। दोपहर तक खेत में काम करने के बाद दोनों करीब 12 बजे वापस ट्रैक्टर में सवार होकर घर जाने के लिए निकले। ट्रेक्टर को महादेव भगत चला रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गई और ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसमें दब जाने से अलेश भगत और महादेव दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोगों उसे देखा तो तत्काल मामले की सूचना उनके परिजनो को दी गई।
पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू की
जहां परिजन मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से निकालने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं चाचा के बेटे अंकित भगत की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
<
