![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर के चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे मौके पर एक युवक की मौत हो गई और दूसरे का पैर फैक्चर हो गया। घटना के बाद मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की दोपहर को ग्राम बुलेकेरा का रहने वाला रामधन राठिया 20 साल अपने साथी नोमेश राठिया 22 साल के साथ साथ बाइक पर सवार हो किसी काम से जा रहा था। तभी पोरडी के पास लकड़ी से लोड एक ट्रैक्टर के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और रामधन राठिया को गंभीर चोट आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं घटना में उसका साथी नोमेश का पैर फैक्चर हो गया। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर चालक फरार हो गया। जैसे ही मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
आगे की जांच में जूटी पुलिस
ऐसे में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को ईलाज के लिए किसी तरह अस्पताल भेजवाया। वहीं शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में धुत्त था। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
<
