Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में टोपी के चक्कर में ग्रामीण की हुई मौत:पत्नी-बेटी के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, पल्सर के चालक ने मारी जोरदार टक्कर
Breaking News

रायगढ़ में टोपी के चक्कर में ग्रामीण की हुई मौत:पत्नी-बेटी के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, पल्सर के चालक ने मारी जोरदार टक्कर

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
accident bhaskar 1776758685
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



accident bhaskar 1776758685
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ग्रामीण की मौत सड़क पर गिरे टोपी को उठाने के चक्कर में हो गई। तेज रफ्तार पल्सर वाहन के चालक ने जोरदार ढंग से उसे टक्कर मार दी। इससे ग्रामीण की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी घायल हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिला के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सकराली में रहने वाला केशर चंद मैत्री पिछले कुछ समय से तराईमाल में रहकर चंद्रहासिनी स्टील गेरवनी में काम करता था। जहां रविवार की सुबह केषर चंद्र अपनी पत्नी धनबाई मैत्री और बेटी समीक्षा मैत्री के साथ तराईमाल से रायगढ़ शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। धूप को देखे हुए केशर चंद्र की बेटी टोपी लगा रखी थी। ग्राम लाखा के पास समीक्षा के द्वारा पहना हुआ टोपी अचानक से उड़कर गिर गया। ऐेसे में केषर ने पत्नी को बाइक से नीचे उतारकर टोपी लेने के लिए अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस गया।
टोपी उठाते समय बाइक चालक ने मारी टक्कर
तभी टोपी को सड़क से उठाते समय घरघोड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पल्सर के चालक ने उसे लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ढंग से टक्कर मार दी। इससे केशर चंद्र बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और किसी तरह घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
केषर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डाक्टरों ने मेट्रो अस्पताल रिफर कर दिया। जहां देर शाम ईलाज के दौरान केशर चंद्र की मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना पर कल पुलिस ने आरोपी पल्सर बाइक के चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(ए)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.