![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक घर में गांजा बिक्री के लिए रखा गया था। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 6 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। वहीं दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 84 हजार की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं दूसरे मामले में नशीली इंजेक्शन बेच रहे 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बीड़पारा में रहने वाला इरशाद खान 37 साल अपने घर के भीतर काफी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर की तालाशी ली। जहां घर के भीतर अलमारी के पास प्लास्टिक में 6 पैकेट में 6.168 किलो ग्राम गांजा मिला। जिसे पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। इसके बाद इरशाद को गिरफ्तार करते हुए उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि जोगीडीपा में रहने वाला मोहम्मद वसीम 43 साल उसका रिस्तेदार है और उसने गांजा लाकर उसके पास रखवाया था। जिसके बाद पुलिस ने जोगीडीपा में दबिश दी और मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
2 दिन पहले 6 पैकेट गांजा लाया
वसीम ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो सालों से गांजा बिक्री कर रहा है। सोनकर पारा निवासी सतीश खरीक उर्फ भोलू नाम का व्यक्ति जो ओड़िसा से गांजा लाकर 8 हजार रुपये प्रति किलो में उसे बेचता था। दो दिन पहले 6 पैकेट में गांजा ला कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने 72 हजार का गांजा व मोबाइल कुल संपत्ति 84 हजार को जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामलीला मैदान के पास बेच रहे थे इंजेक्शन
वहीं दूसरा मामले में मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक रामलीला मैदान के पास नाबालिग बालको को बुट्रम इंजेक्शन के माध्यम से नशा करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले। जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सूरज पंडित 19 साल निवासी सोनिया नगर व विमल केरकेट्टा 23 साल निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली इंजेक्शन, 02 नग सिरिंज और कैश 7370 व एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवकों को बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों के बयान के आधार पर सरोज यादव उर्फ बबलू यादव 29 साल निवासी खरसिया को घड़ी चौक रायगढ़ के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से बिक्री रकम में शेष 200 बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
<
