Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, अर्थदंड से भी किया दंडित
Breaking News

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, अर्थदंड से भी किया दंडित

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cort raigarh 1 1779804045
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cort raigarh 1 1779804045
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक घर से भगा ले गया। जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाते हुए अर्थदंड से दंडित किया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि 17 वर्षीय नाबालिग की मां ने पुसौर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त 2025 को वह अपने पति के साथ रोजी मजदूरी करने के लिए गई थी। उसकी नाबालिग बेटी उस दिन अपनी भाभी के साथ घर पर थी। वह अपनी भाभी को दुकान जा रही हूं कहकर घर से निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं आने पर उसके परिजनों ने आसपास अपने रिश्तेदारों को फोन कर व रायगढ़ मीना बाजार में पता किये, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने शिकायत में बताई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। ऐसे में पीड़िता की मां रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान 27 अगस्त 2025 को पीड़िता को उसके पिता थाना ले कर पहुंचे।
गेरवानी घर ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध
जहां महिला पुलिस अधिकारी से उसका बयान कराया गया। जिसमें पीड़िता द्वारा बताया गया कि बुधनाथ उर्फ विनय चौहान 24 साल निवासी कोकियाखार जिला जशपुर के द्वारा उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर गेरवानी अपने घर लेकर गया। जहां पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में धारा-64 (2) (एम), 87 BNS व धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई।
आरोपी को 20 साल की सजा
पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया। जहां पॉक्सो न्यायालय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र साहू ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोष सिद्ध पाया। प्रकरण में आरोपी को 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए 6 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में विशेष लोक अभियोजक गोविंद नारायण ने पैरवी की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में अवैध कबाड़ दुकानों पर चला बुलडोजर:4 दुकानें सील, 27 रिक्शा जब्त, निगम-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

May 26, 2026

ज्वेलरी व्यापारी की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या:पेंड्रा के साप्ताहिक बाजार में 3 बदमाशों ने लूटपाट की,विरोध करने पर नजदीक से की फायरिंग

May 26, 2026

साय कैबिनेट की बैठक पूरी…MSTC से सरकार ने बढ़ाया करार:कर्मचारी चयन मंडल अब GAD के अधीन, ठेकेदार को सरकार देगी अतिरिक्त पैसा

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072049
Views Today : 166
Views Last 7 days : 1968
Views Last 30 days : 5057
Total views : 94774
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.