Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में ग्रामीण ने की बड़ी मां की हत्या:लाश को बाइक से ले जाकर जंगल में फेंका, जमीन विवाद को लेकर घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

रायगढ़ में ग्रामीण ने की बड़ी मां की हत्या:लाश को बाइक से ले जाकर जंगल में फेंका, जमीन विवाद को लेकर घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
hatya chha 1777011919
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



hatya chha 1777011919
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ग्रामीण ने अपनी बड़ी मां की लात-घूसों से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बाइक में ले जाकर जंगल में फेंक दिया। जहां 4 दिन बाद सड़ी गली लाश मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को ग्राम बेहरामार का रहने वाला लोकनाथ राठिया ने थाना छाल पहुंचकर अपनी मां केवला बाई राठिया 70 साल के 4-5 दिनों से लापता होने और चचेरे भाई आशन राठिया 36 साल पर जमीन विवाद के चलते किसी घटना को अंजाम देने की अशांका जताई। इसी दौरान पुलिस को बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल झुरमुट में शव पड़े होने और दुर्गंध आने की सूचना मिली। तब छाल थाना प्रभारी छाल ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां झाड़ियों के बीच गड्ढे में महिला का सड़ा-गला शव मिला। जिलकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई।
जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद
इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए परिजनों से पूछताछ की, जिसमें जानकारी मिली कि जमीन बंटवारे और बिक्री को लेकर चचेरा भाई आशन राठिया का केवला बाई से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को केवला बाई महुआ बीनने के लिए गई थी इसी दौरान आशन राठिया ने जमीन बेचने की बात को लेकर अपनी बड़ी मां के साथ विवाद करते हुए हाथ-मुक्कों और लात-घूसों से हमला कर दिया। जिससे केवला बाई की मौत हो गई।
साक्ष्य छिपाने के लिए लाश जंगल में फेंका
घटना के बाद मामले का किसी को भनक न लगे, इसके लिए आशन राठिया ने वृद्धा के शव को अपनी मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया। तब पुलिस ने संदेही आशन राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां उसने अपनी बड़ी की हत्या करने के बाद शव को छिपाने के लिए लाश को जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और जमीन की ऋण पुस्तिका को जब्त करते हुए आरोपी आशन राठिया को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि जमीन-जायदाद या पारिवारिक विवाद में कानून हाथ में लेना कोई हल नहीं है। गुस्से में किए गए ऐसे जघन्य अपराधों पर रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। आमजन विवादों का समाधान संवाद और कानून के माध्यम से करें, हिंसा के माध्यम से नहीं। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075073
Views Today : 834
Views Last 7 days : 3480
Views Last 30 days : 9900
Total views : 103842
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.