Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई:कोलकाता- लखनऊ के बीच चल रहे मैच में लग रहे थे दांव, दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई:कोलकाता- लखनऊ के बीच चल रहे मैच में लग रहे थे दांव, दो आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
satta jaydev 1 1775815620
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



satta jaydev 1 1775815620
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। IPL टी 20 मैच में कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे थे, तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल जब्त किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बोईरदादर स्थित गुरूकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे IPL टी-20 क्रिकेट मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहां सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली निवासी पंकज जयसिंह और देवांगन पारा बोइरदादर का रहने वाला जयदेव मित्रा को हिरासत में लिया गया। मौके पर जयदेव मित्रा सट्टा नोट करने के साथ मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया और बताया कि सट्टा में खेले जाने वाली राशि वे ऑनलाईन माध्यम से लेते थे।
सट्टा खाईवाल शानू की तालाश जारी
आरोपियों ने बताया कि पूरा लेनदेन मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला निवासी पंचवटी कॉलोनी के लिए किया जाता है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वीवो और एक सैमसंग मोबाइल जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
फरार सट्टा खाईवाल एजाज उर्फ मन्नू गिरफ्तार
19 फरवरी 2026 को जमुना ईन चौक स्थित अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि वह रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा संचालित कर रहा था तथा संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नू के लिए किया जाता था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपी एजाज उर्फ मन्नू 36 साल निवासी इंदिरा नगर की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सट्टा खेलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी
SSP शशि मोहन सिंह का ने बताया कि पुलिस केवल सट्टा खाईवाल और सट्टा लिखने वालों पर ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। जैसा कि हाल की कार्रवाई में किया गया है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खेलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076980
Views Today : 259
Views Last 7 days : 4307
Views Last 30 days : 11995
Total views : 107200
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.