Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला:ग्रामीणों ने टांगी-डंडे लेकर दौड़ाया, जान से मारने की धमकी; 6 पर नामजद केस
Breaking News

रायगढ़ में अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला:ग्रामीणों ने टांगी-डंडे लेकर दौड़ाया, जान से मारने की धमकी; 6 पर नामजद केस

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001378399 1776624492
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001378399 1776624492
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज में जंगल जमीन पर अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को टांगी और डंडों से मारने के लिए दौड़ाया गया। दोनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद घरघोड़ा पुलिस ने 6 नामजद समेत कई ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जशपुर निवासी विजय कुमार मिंज (54), जो घरघोड़ा रेंज के चिमटापानी परिक्षेत्र में डिप्टी रेंजर हैं। अपने साथ वन रक्षक सुभाष कुमार कर्ष के साथ चोटीगुड़ा बीट के कक्ष क्रमांक 1348 (पीएफ) ग्राम बिच्छीनारा में गश्त पर गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ ग्रामीण पोकलेन मशीन से जंगल की जमीन साफ कर पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे थे। समझाइश पर भड़के ग्रामीण वनकर्मियों ने जब ग्रामीणों से इस काम की अनुमति के बारे में पूछा और अतिक्रमण न करने की समझाइश दी, तो ग्रामीण भड़क गए। उनका कहना था कि हमारी जमीन को NTPC अधिग्रहण कर लिया है, हम लोग कहां रहेंगे, इसलिए हम इस जमीन में अपना घर मकान बनाकर रहेंगे। टांगी-डंडा लेकर दौड़ाया, जान से मारने की धमकी आरोप है कि दयाराम चौहान, रामप्रसाद सारथी, परखित उरांव, बलराम उरांव, प्रमोद उरांव, कुमार उरांव सहित कई ग्रामीण गाली-गलौज करते हुए टांगी और डंडा लेकर वनकर्मियों पर टूट पड़े। जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें दौड़ाया गया। भागकर बचाई जान स्थिति बिगड़ती देख डिप्टी रेंजर और वन रक्षक मौके से भाग निकले और अपनी जान बचाई। बाद में कटंगडीह परिसर रक्षक सुरेंद्र सिंह सिदार को सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और आक्रोशित बने रहे। 6 नामजद समेत कई पर केस दर्ज घटना के बाद वन विभाग ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और लिखित शिकायत घरघोड़ा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को 6 नामजद आरोपियों सहित अन्य ग्रामीणों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075252
Views Today : 8
Views Last 7 days : 2194
Views Last 30 days : 9853
Total views : 104275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.