![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रूपाणाधाम स्टील प्लांट में काम करने के बाद करीब 10-12 फीट की ऊंचाई से बायरल फायर मेन गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले की जानकारी मिलने पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गेरवानी स्थित रूपाणाधाम स्टील प्रायवेट लिमिटेड में हर दिन की तरह काम चल रहा था। जहां बुधवार की रात को प्लांट के बायरल क्षेत्र में बायरल फायर मेन के पद पर राबो निवासी दीपक चौहान 22 साल काम कर रहा था। तभी अचानक वह तकरीबन 12 फीट की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। घटना को जब अन्य श्रमिकों ने देखा तो तत्काल इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी। इसके बाद दीपक को गंभीर हालत में फोर्टिस जिंदल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर जाकर बयान लिया गया
इस संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम प्लांट पहुंची थी। जहां बयान लेकर जांच की गई, लेकिन यह उस समय कोई वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में होश आने पर घायल का बयान लिया जाएगा। बॉडी में चोट का निशान नहीं है। अभी आईसीयू में भर्ती है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
<
