Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ के जंगल में मिला बेबी एलिफेंट का शव:मौत के कारणों का खुलासा नहीं, चोट के निशान नहीं, सैंपल लैब भेजा जा रहा
Breaking News

रायगढ़ के जंगल में मिला बेबी एलिफेंट का शव:मौत के कारणों का खुलासा नहीं, चोट के निशान नहीं, सैंपल लैब भेजा जा रहा

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
elephen shavak 1776924926
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



elephen shavak 1776924926
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक हाथी के शावक का शव जंगल में पड़ा मिला है। सुबह के समय हाथी ट्रैकिंग कर रहे हाथी मित्र दल के सदस्यों ने देखा और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं हाथी शावक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला लैलूंगा वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह हाथी मित्र दल के सदस्य लैलूंगा रेंज के चिल्कागुड़ा और अंडोडेरा क्षेत्र में हाथियों की ट्रैकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने कक्ष क्रमांक 176 RF में एक बेबी एलिफेंट का शव देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। ऐसे में एसडीओ, रेंजर समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां प्रारंभिक जांच में हाथी के शव में कोई चोट के निशान नजर नहीं आए। इसके बाद शव का पंचनामा कर चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया गया। जहां मौत के कारणों का खुलासा स्पष्ट रूप से नहीं होने पर उसके सैंपल को बरैली लैब भेजा गया है।
13 हाथियों का झुंड कर रहा विचरण
बताया जा रहा है कि लैलूंगा रेंज में 13 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था और उसमें 4-5 शावक भी हैं। जिसकी निगरानी की जा रही थी और उसी दल में यह शावक शामिल था, जो सबसे छोटा रहा होगा। इसकी उम्र तकरीबन 1 माह से कम बताई जा रही है।
मामले में जांच की जा रही
इस संबंध में लैलूंगा सबडिविजन एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच की गई। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। कोई इंफेक्शन इसकी वजह हो सकती है। हांलाकि सैंपल को बरैली लैब भेजा जा रहा है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075205
Views Today : 325
Views Last 7 days : 3169
Views Last 30 days : 9997
Total views : 104226
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.