कवर्धा| ग्राम राम्हेपुर में शक्कर कारखाना के सामने हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, जो आए दिन बंद रहता है। इस सड़क पर 24 घंटे बड़े व छोटे वाहनों का आना-जाना लगा होता है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से हादसा का खतरा बना होता है। इसके अलावा इसी हाईवे सड़क पर ग्राम पोंड़ी-प्रभाटोला बायपास में भी स्ट्रीट लाइट आए दिन बंद रहता है। इसे लेकर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
<
