![]()
कुकदूर|शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुकदूर ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। माशिमं के घोषित परिणाम में स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा। 10वीं परीक्षा में कुल 139 छात्र शामिल हुए,जिनमें से 88 प्रथम श्रेणी, 36 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 12 छात्र अनुत्तीर्ण और 3 पूरक रहे। इसमें राजेंद्र मसराम ने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले की टॉप-10 सूची में 9वां स्थान हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। शाहिन फातिमा (93.8%) द्वितीय, ननीता (93.2%) तृतीय और काजल (92.5%) चतुर्थ स्थान पर रहीं। 12 वीं परीक्षा में कुल 123 छात्रों में से 73 प्रथम और 41 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 1 छात्र पूरक और 5 अनुत्तीर्ण रहे। विज्ञान संकाय की एक छात्रा ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, यूलेश्वरी 88.4 प्रतिशत द्वितीय और यशवंत 87.2 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य समेत सभी संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धक बताया।
<
