Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में 243 लीटर अवैध शराब जब्त:आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश निर्मित मदिरा पकड़ी,बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी मिली
Breaking News

राजनांदगांव में 243 लीटर अवैध शराब जब्त:आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश निर्मित मदिरा पकड़ी,बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी मिली

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d873ed25 662a 4138 b518 9a5c3c7b2250 1777473947143
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d873ed25 662a 4138 b518 9a5c3c7b2250 1777473947143
राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग ने डोंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश निर्मित भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। विभाग को ग्राम कातलवाही में नाले के किनारे अवैध शराब के भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। माल की हेराफेरी की आशंका के चलते, बिना सर्च वारंट के तत्काल ग्राम कातलवाही (थाना डोंगरगढ़) में भिखारी निषाद के बाड़ी स्थित मकान पर दबिश दी गई। 243 लीटर व्हिस्की सहित लेबल लगी 700 खाली बोतलें बरामद तलाशी के दौरान मौके से कुल 243.00 बल्क लीटर मध्य प्रदेश निर्मित व्हिस्की जब्त की गई। इसमें 264 बोतल बॉम्बे व्हिस्की (750 मिलीलीटर) और 250 पाव गोवा व्हिस्की (180 मिलीलीटर) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश के लेबल लगी 200 खाली बोतलें, छत्तीसगढ़ के लेबल वाले 500 खाली पाव, 220 टूटे हुए ढक्कन और 715 साबुत ढक्कन भी बरामद हुए। मुख्य आरोपी फरार कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी चंद्रकांत सेन उर्फ सोनू (निवासी छीपा, डोंगरगढ़) मौके से फरार होने में सफल रहा। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया है। डोंगरगढ़ में पहले भी अवैध शराब पैकिंग सामग्री मिली है डोंगरगढ़ में पहले भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पैकिंग सामग्री, रैपर, बोतलें, ढक्कन और शराब टैंकर जब्त किए गए थे। हालांकि, उन मामलों में मुख्य सरगना का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस कार्रवाई दल में आबकारी उपनिरीक्षक अनिल सिंह और दिलीप प्रजापति, मुख्य आरक्षक लाल सिंह राजपूत और ओमप्रकाश सिन्हा सहित अन्य स्टाफ शामिल थे। आबकारी विभाग ने दोहराया है कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में सूखे नशे का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने एक महीने में की 10 से अधिक कार्रवाई

April 29, 2026

बुलेट सवार युवकों से बाइक सवार युवकों ने की लूट:सरगुजा में स्वयं को पुलिसकर्मी बता 52 हजार नगद एवं सामान लूटे, FIR दर्ज

April 29, 2026

गरियाबंद के देवभोग में महसूस हुए हल्के झटके:कलकत्ता सैटेलाइट इमेजरी में भूकंप का केंद्र आमपानी सेंचुरी, किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069184
Views Today : 46
Views Last 7 days : 972
Views Last 30 days : 4054
Total views : 90183
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.