Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में पारिवारिक विवाद में पत्नी की टंगिया मारकर हत्या:एक साल से पति से अलग रह रही थी, लालबाग पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Breaking News

राजनांदगांव में पारिवारिक विवाद में पत्नी की टंगिया मारकर हत्या:एक साल से पति से अलग रह रही थी, लालबाग पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

By adminMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f1a008e1 d4e6 4520 bab6 fe2c49e5522e 1777911301055
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f1a008e1 d4e6 4520 bab6 fe2c49e5522e 1777911301055
राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम कविराज टोलागांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना सोमवार, 4 मई की सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, पूर्णिमा पारधी गांव के शासकीय शौचालय की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसका पति रंजीत पारधी (38 वर्ष) अपनी टीवीएस मोपेड पर वहां पहुंचा और अपने पास रखी कुल्हाड़ी से पूर्णिमा के सिर पर वार कर दिया। पूर्णिमा की मौके पर ही मौत हो गई। एक साल से अलग रह रही पत्नी पुलिस पूछताछ में आरोपी रंजीत ने बताया कि उसका विवाह लगभग 12-13 वर्ष पहले हुआ था और उनके तीन बच्चे भी हैं। पिछले एक साल से उसकी पत्नी पूर्णिमा उसे छोड़कर अपने चचेरे भाई सूरज पारधी के साथ रह रही थी। इसी पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते रंजीत ने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। सुबह 6:40 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रंजीत पारधी को दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, घटना में इस्तेमाल की गई टीवीएस मोपेड और वारदात के समय पहने हुए खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 181/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप का सत्याग्रह:कलेक्ट्रेट गेट पर बैरिकेडिंग तोड़कर समर्थकों संग बैठे अनशन पर; प्रभारी मंत्री पर नजरअंदाज करने का आरोप

May 5, 2026

रायगढ़ में श्रमिकों के बीच पहुंचे टीएस सिंहदेव:श्रमिकों को किट वितरित की, श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक मना रही स्थापना दिवस

May 5, 2026

जल संकट पर कांग्रेस ने घेरा निगम दफ्तर:बोर सूखे, टैंकर भी नहीं आ रहा, 1KM दूर से पानी लाने को मजबूर हैं लोग

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069607
Views Today : 6
Views Last 7 days : 666
Views Last 30 days : 3884
Total views : 90650
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.