Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के बेकरी में बिक रहे एक्सपायरी ब्रेड:खाद्य विभाग की टीम ने मारी रेड, 11 बेकरी फर्मो की जांच, 5 से सैंपल लिए गए
Breaking News

रायपुर के बेकरी में बिक रहे एक्सपायरी ब्रेड:खाद्य विभाग की टीम ने मारी रेड, 11 बेकरी फर्मो की जांच, 5 से सैंपल लिए गए

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 03 at 80829 pm 1777826329
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 03 at 80829 pm 1777826329
‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर चल रहे सघन जांच अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता की जांच तेज कर दी है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। खासकर गर्मी के मौसम में जब फूड प्वाइजनिंग और मिलावट का खतरा बढ़ जाता है। अभियान के छठवें दिन टीम ने रायपुर में 11 केक और बेकरी फर्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान 5 खाद्य नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच के दौरान दो फर्मों में खामियां पाई गई, जिन्हें सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। एक जगह एक्सपायर्ड बर्गर बर्न और व्हाइट ब्रेड मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक्सपायरी डेट के बाद खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे उत्पादों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को पैक्ड फूड खरीदते समय निर्माण तिथि और एक्सपायरी जरूर जांचनी चाहिए। आम लोगों से अपील विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध या खराब खाद्य पदार्थों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्मों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के जरिए न सिर्फ मिलावट पर रोक लगाई जा रही है, बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ED की रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 13 ठिकानों पर छापे, 5.39 करोड़ रुपये की नकदी-सोना जब्त

May 3, 2026

जल्द सुलझ सकता है छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल बंटवारा विवाद, दोनों राज्यों ने ट्रिब्यूनल के सामने पेश की संयुक्त रिपोर्ट

May 3, 2026

ब्रह्माकुमारी संस्थान का समर कैम्प का शुरू:मेडिटेशन पर जोर, बच्चों को मिलेगी आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा, 20 साल से लगातार हो रहा आयोजन

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069607
Views Today : 43
Views Last 7 days : 934
Views Last 30 days : 4120
Total views : 90651
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.