Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव में फूड प्वाइजनिंग, 46 लोग बीमार:शादी भोज के बाद बिगड़ी तबीयत, सभी का इलाज जारी, 1 की हालत गंभीर
Breaking News

कोंडागांव में फूड प्वाइजनिंग, 46 लोग बीमार:शादी भोज के बाद बिगड़ी तबीयत, सभी का इलाज जारी, 1 की हालत गंभीर

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dd832ae0 8779 405c 9bf2 e515cea18e31 1777790815758
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dd832ae0 8779 405c 9bf2 e515cea18e31 1777790815758
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत डोंगरी गुड़ा में शादी समारोह के भोज के बाद 46 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसमें उल्टी-दस्त के लक्षण प्रमुख थे। एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। मेडिकल टीम डोंगरी गुड़ा भेजी गई है। गांव के स्कूल परिसर में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित कर बीमारों का उपचार शुरू किया गया, जिसमें कई मरीजों को ड्रिप चढ़ाई गई। विभाग ने अगले तीन दिनों तक यह शिविर जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, टीम घर-घर जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है ताकि किसी अन्य प्रभावित व्यक्ति को समय पर इलाज मिल सके। फूड प्वाइजनिंग की आशंका ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरेंद्र बघेल ने बताया कि शादी समारोह में भोज के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम भेजकर उपचार शुरू किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जिला अस्पताल रेफर किए गए मरीज की हालत में भी सुधार हो रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मांसाहारी भोजन के सेवन के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फूड प्वाइजनिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच अभी जारी है। बचाव के लिए जरूरी सावधानियां डॉ. हरेंद्र बघेल ने फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ भोजन ही करें, खुले में रखा या बासी खाना खाने से बचें। मांसाहारी भोजन को अच्छी तरह पकाएं और खाना बनाने और परोसने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। साफ पानी का उपयोग करें और खाने से पहले व बाद में हाथ धोने की आदत अपनाएं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को उल्टी-दस्त या कमजोरी जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्थापित शिविर में संपर्क करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ब्रह्माकुमारी संस्थान का समर कैम्प का शुरू:मेडिटेशन पर जोर, बच्चों को मिलेगी आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा, 20 साल से लगातार हो रहा आयोजन

May 3, 2026

रायपुर में सरकारी कर्मचारियों को मिली सुकूनभरी रिटायरमेंट:एक ही दिन में पेंशन का प्रोसेस पूरा, नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

May 3, 2026

बारसूर के जंगल से नक्सलियों का डंप बरामद:भारी संख्या में विस्फोटक समेत अन्य सामान मिले, सुरक्षित लौटे जवान

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069607
Views Today : 43
Views Last 7 days : 934
Views Last 30 days : 4120
Total views : 90651
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.