Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में किराया न चुकाने पर दो दुकानें सील:दिग्विजय स्टेडियम परिसर में प्रशासन की कार्रवाई, लाखों वसूले
Breaking News

राजनांदगांव में किराया न चुकाने पर दो दुकानें सील:दिग्विजय स्टेडियम परिसर में प्रशासन की कार्रवाई, लाखों वसूले

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
252df82f de1d 46a4 8a85 5c6ad4c598cb 1776166874517
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



252df82f de1d 46a4 8a85 5c6ad4c598cb 1776166874517
राजनांदगांव में जिला प्रशासन और दिग्विजय स्टेडियम समिति ने बकाया किराया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को स्टेडियम परिसर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दो दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि आठ अन्य दुकानदारों से 4.5 लाख रुपये से अधिक का बकाया किराया वसूल किया गया। यह कार्रवाई लंबे समय से किराया न चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ की गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्टेडियम समिति ने कुल 10 दुकानों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया था। प्रशासन की टीम को मौके पर देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से आठ दुकानदारों ने तत्काल अपने बकाया किराए का भुगतान कर दिया, जिससे समिति को कुल 4,54,634 रुपये की राशि प्राप्त हुई। बकाया राशि का भुगतान नहीं, सील की गई दुकानें सख्ती के बावजूद दो दुकानों के आवंटियों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। इसके बाद समिति ने उन्हें सील करने की कार्रवाई की। इनमें दुकान क्रमांक C-16 की आवंटी प्रज्ञा शर्मा पर 1,77,180 रुपये और दुकान क्रमांक C-21 की आवंटी विमला शर्मा पर 1,87,320 रुपये बकाया थे। लगभग 3 सालों से नहीं दिया किराया समिति के अनुसार, इन दोनों दुकानों पर पिछले 33 महीनों से किराया लंबित था। बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी राशि जमा नहीं की गई थी, जिसके चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल सांकेतिक नहीं है। यदि आगामी एक सप्ताह के भीतर लंबित किराए का भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित दुकानों का आवंटन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा और बकाया राशि की वसूली भू-राजस्व नियमों के तहत सख्ती से की जाएगी। जिला प्रशासन की अपील जिला प्रशासन की इस मुहिम से अन्य बकायादारों में भी हड़कंप मचा हुआ है। समिति ने सभी दुकानदारों से समय पर अपने देयों का भुगतान करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 50 हाथियों का सड़क पार करते VIDEO:2 दलों ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोकी, 133 हाथियों का मूवमेंट,कई गांवों में अलर्ट

April 19, 2026

मेंटेनेंस के बाद खुली खारून ब्रिज पर दूसरे दिन हादसा:ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत

April 19, 2026

शहर में पानी का संकट:13 साल में 4656 करोड़ मंजूर, खर्च सिर्फ 826 करोड़

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067868
Views Today : 39
Views Last 7 days : 971
Views Last 30 days : 4057
Total views : 88804
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.