Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई:जेसीबी, हाईवा और 1.5 लाख ईंटें जब्त, 5 वाहन भी पकड़े गए
Breaking News

राजनांदगांव में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई:जेसीबी, हाईवा और 1.5 लाख ईंटें जब्त, 5 वाहन भी पकड़े गए

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2c087f95 a5e8 49d9 ac86 9342d1cb5b2c 1776961998110
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2c087f95 a5e8 49d9 ac86 9342d1cb5b2c 1776961998110
राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। यह कार्रवाई कलेक्टर जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में की जा रही है। हाल ही में खनिज और राजस्व विभाग द्वारा की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 5 वाहन, एक जेसीबी और भारी मात्रा में ईंटें जब्त की गई हैं। खनिज विभाग ने कुंवारझोलकी, ठेलकाडीह, ढारा, मोहारा, बोरतलाव और घुमका जैसे क्षेत्रों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करते हुए अरुण गुप्ता (अहिवारा) के मालिकाना हक वाली हाईवा (CG 04 MJ 6242) को पकड़ा गया। खनिज और राजस्व विभाग ने की कई कार्रवाईयां इसी क्रम में, सेवासिंह ओबेरॉय (दुर्ग) की हाईवा (CG 07 BJ 9929) को मुरूम और मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना ठेलकाडीह के सुपुर्द किया गया। ग्राम ढारा में राजेंद्र जंघेल की जेसीबी (CG 07 NA 8565) और माजदा (CG 08 L 3688) को मुरूम के अवैध उत्खनन में लिप्त पाया गया, जिन्हें थाना मोहारा को सौंपा गया ड्राइवर इंजन लेकर हुए फरार उधर, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम जामरी और मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर एसडीएम एम भार्गव और नायब तहसीलदार मेघा जैन की टीम ने दबिश दी। जामरी में नाले के पास दो ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे। टीम को देखते ही ड्राइवर इंजन लेकर फरार हो गए। प्रशासन ने रेत से भरी दोनों ट्रॉलियों को जब्त कर थाना बोरतलाव के हवाले किया। मौके पर हेमलाल सिन्हा द्वारा संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर भी कार्रवाई की गई, जहां से लगभग 1.5 लाख ईंटें जब्त की गईं। डोंगरगांव में ग्राम मोतीपुर नदी घाट से रेत का अवैध परिवहन कर रही 2 माजदा गाड़ियों को भी रेत समेत जब्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया है। सभी प्रकरणों में ‘खान एवं खनिज अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि खनिजों की चोरी रोकने के लिए गश्त और अचानक निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075073
Views Today : 832
Views Last 7 days : 3478
Views Last 30 days : 9898
Total views : 103840
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.