Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर लिव-इन पार्टनर का हमला,VIDEO:बिलासपुर के सकरी थाने में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, समझौते के बाद अलग रहने पर बनी सहमति
Breaking News

शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर लिव-इन पार्टनर का हमला,VIDEO:बिलासपुर के सकरी थाने में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, समझौते के बाद अलग रहने पर बनी सहमति

By adminMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 145 1 1779540057
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 145 1 1779540057
बिलासपुर में अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर देर रात जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लिव-इन में रह रही युवती ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मामला थाने तक पहुंच गया, जहां घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। युवती और युवती के बीच हुए विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच समझौता हो गया है, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। परिवार से अलग रहता है शादीशुदा युवक जानकारी के मुताबिक, कुदूदंड का रहने वाला सुरेंद्र पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार से अलग होकर सकरी स्थित अटल आवास में एक दूसरी युवती के साथ रह रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर है और वे साल 2024 से साथ रह रहे थे। इसी दौरान उनके संबंध से उनकी सात महीने की एक बेटी भी है। युवती ने युवक को मार दिया चाकू बताया जा रहा है कि बुधवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सकरी थाना ले जाया गया। थाने में देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने की कोशिश चलती रही। स्टाम्प पेपर पर हुआ समझौता पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच स्टाम्प पेपर पर समझौता कराया गया। इसमें दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग रहने का फैसला किया। समझौते में यह भी लिखा गया कि दोनों साल 2024 से साथ रह रहे थे और उनकी सात महीने की एक बेटी भी है, जो अब अपनी मां के पास रहेगी। लेकिन समझौते के बाद भी थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, युवती ने थाने के अंदर भी युवक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो आया सामने मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला युवक को थाना परिसर में पीटते हुए दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के बीच युवती के शराब सेवन को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सीएसपी निमितेश सिंह ने कहा कि युवक-युवती थाने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने समझौता कर लिया, जिसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अब वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:2 बीवी से परेशान पति टावर पर चढ़ा, कब्र खोदकर निकाली लाश, गोदाम में आग, 18 जिलों में हीटवेव

May 23, 2026

Raipur Police Honored | Civil Line Khamhardih Performance Praised

May 23, 2026

रोजगार मेले में 257 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी:पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित, रेलवे, पोस्टल और बैंकिंग समेत कई विभागों में नियुक्ति

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071701
Views Today : 242
Views Last 7 days : 2279
Views Last 30 days : 4850
Total views : 94184
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.