Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा, 6 पर FIR:मालिक ने दोस्तों संग कपड़े उतरवाकर चोरी के शक में की पिटाई
Breaking News

ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा, 6 पर FIR:मालिक ने दोस्तों संग कपड़े उतरवाकर चोरी के शक में की पिटाई

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
86907a70 7411 4e64 8cf4 d81be4f6a369 1779528502593
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



86907a70 7411 4e64 8cf4 d81be4f6a369 1779528502593
कोरबा में ट्रक की स्टेपनी चोरी के शक में एक ट्रक मालिक द्वारा अपने ही ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्राइवर के कपड़े उतरवाकर उसे अपमानित किया गया और बेल्ट, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार देवांगन (33) पोड़ी थाना क्षेत्र के आर्टिसन ब्लॉक वार्ड-05 का निवासी है। वह ट्रक मालिक विकास कुमार शर्मा के 16 टायर ट्रक में ड्राइवर का काम करता है। स्टेपनी चोरी के बाद शुरू हुआ विवाद धर्मेंद्र के अनुसार, 19 अप्रैल को वह हेल्पर सन्नार देवांगन के साथ खाली ट्रक लेकर अड़िल जा रहा था। रास्ते में सिल्टौर में 03 नंबर गाड़ी लोड करवाई। 22 अप्रैल की रात ट्रक की स्टेपनी चोरी हो गई। इसकी जानकारी उसने तुरंत मालिक विकास शर्मा को दी। हिसाब के बहाने कोरबा बुलाया धर्मेंद्र ने बताया कि मालिक ने उसे नवागांव हल्दी कांटा जाने को कहा, जहां माल खाली कराने के बाद निगम से कचरा लोड कर रायकेला सीमेंट फैक्ट्री भेजा गया। इसके बाद विकास शर्मा ने उसे 03 नंबर गेट पर ट्रांसपोर्टर से पैसे लेने बुलाया। वहां पहुंचने पर विकास और उसके पांच साथी मौजूद थे। आरोप है कि उसे सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर कोरबा ले जाया गया। कपड़े उतरवाकर की मारपीट पीड़ित के मुताबिक, 3 मई की सुबह रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में ले जाकर उस पर स्टेपनी चोरी का आरोप लगाया गया। वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके कपड़े उतरवाए और बेल्ट, लात-घूंसों व मुक्कों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पत्नी को फोन कर बताई आपबीती धर्मेंद्र ने घटना की जानकारी अपनी पत्नी गंगा और बहनोई दिनेश को फोन कर दी। इसके बाद वह 5 मई की भोर में किसी तरह बस स्टैंड पहुंचा और अपने घर लौट आया। उसी दिन उसने पोड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। छह आरोपियों पर मामला दर्ज सीएसपी प्रति चतुर्वेदी ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की होने के कारण पोड़ी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस डायरी कोतवाली थाना भेज दी है। पुलिस ने विकास कुमार शर्मा, मुकुल समेत छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(2), 191(2) और 133 के तहत मामला दर्ज किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में जब्त कंडम गाड़ियों में लगी आग:5 एकड़ मैदान जला, स्कूल-थाने तक पहुंची लपटें,सूखे घास के कारण आग लगने की आशंका

May 23, 2026

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या…3 गिरफ्तार:पैसों का विवाद-रंजिश बनी वजह, घर में घुसकर सिर-सीने में मारी थी गोली, मास्टरमाइंड अभी भी फरार

May 23, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:2 बीवी से परेशान पति टावर पर चढ़ा, कब्र खोदकर निकाली लाश, गोदाम में आग, 18 जिलों में हीटवेव

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071701
Views Today : 244
Views Last 7 days : 2281
Views Last 30 days : 4852
Total views : 94186
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.