Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजधानी में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद आने की लिखी थी बात, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी मौत
Breaking News

राजधानी में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद आने की लिखी थी बात, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी मौत

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 22t124738277 1779434286
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 22t124738277 1779434286
राजधानी रायपुर के कोतवाली इलाके में निवासरत सराफा कारोबारी ने गुरुवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मामलें में मर्ग कायम करके पुलिस जांच कर रही है। कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा प्रवाल सोनी बताया जा रहा है। कारोबारी के घर से पुलिस को डायरी मिली है। डायरी में कारोबारी ने अपने मरे हुए बेटे की याद आने का उल्लेख किया है। पुरानी बस्ती में है दुकान कोतवाली पुलिस के अनुसार कारोबारी प्रवाल सोनी और उनके पिता अशोक पोद्दार श्री ज्वेलर्स नाम की सराफा दुकान का संचालन करते है। गुरुवार की रात को प्रवाल सोनी के परिजनों ने फोन करके प्रवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी थी। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक सदमे और लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी पिछले एक साल से गहरे मानसिक अवसाद में थे। दरअसल, उनके 12 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी सोना सोनी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों घटनाओं के बाद से प्रवाल पूरी तरह टूट चुके थे। मायके पक्ष ने लगाया था बेटी से मारपीट करने का आरोप करीब 18 साल पहले उनकी शादी तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुई थी। परिवार में दो बेटे थे। छोटे बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। उस समय फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी। हालांकि मामले को लेकर कई सवाल भी उठे थे। बेटे की मौत के बाद पत्नी का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। उस दौरान मायके पक्ष ने घरेलू विवाद और मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने उस मामले में भी आत्महत्या की जांच की थी। अब एक साल बाद प्रवाल सोनी की आत्महत्या से परिवार की दर्दनाक कहानी फिर चर्चा में आ गई है। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:बैज बोले- घरों से हटाए जाएं मीटर, आ रहे तीन गुना अधिक बिजली बिल

May 23, 2026

बलरामपुर में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:जमीनी विवाद से जुड़ा मामला, SP-कलेक्टर से शिकायत, 7 दिनों में कार्रवाई की मांग

May 23, 2026

नंदनवन मिनी जू में विवाद के बाद अफसर हटाए गए:शिकायतों के बाद जांच में मिली गड़बड़ियां, बदसलूकी और वित्तीय अनियमितताओं के थे आरोप

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071587
Views Today : 4
Views Last 7 days : 2041
Views Last 30 days : 4612
Total views : 93946
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.