Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवा कांग्रेस ने किया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण:महापौर ने पुलिस में की शिकायत, CM विष्णुदेव साय करने वाले थे इनोग्रेशन
Breaking News

युवा कांग्रेस ने किया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण:महापौर ने पुलिस में की शिकायत, CM विष्णुदेव साय करने वाले थे इनोग्रेशन

By adminApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 09 at 090815 1775706234
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 09 at 090815 1775706234
अंबिकापुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण रात में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने साथियों के साथ कर दिया। प्रतिमा का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को करना था। इससे पहले युवा कांग्रेस ने रात में ही प्रतिमा का अनावरण कर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी। मामले में महापौर मंजूषा भगत ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए सूचना दी। जानकारी के अनुसार आकाशवाणी चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं रिंग रोड स्थित डीसी रोड चौक पर पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापित की गई है। दोनों प्रतिमाओं का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर आ रहे हैं। पूर्व विधायक स्व. रविशंकर त्रिपाठी की आज पुण्यतिथि भी है। युवा नेता ने किया अनावरण, सोशल मीडिया में डाला पोस्ट युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा रविवार रात करीब 12 बजे आकाशवाणी चौक पहुंचे। उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रम से पहले ढंकी हुई शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। इस दौरान युकांई कार्यकर्ताओं ने नारियल फोड़ा, अगरबत्ती जलाई, प्रतिमा से कवर हटाया, माला पहनाई और नारे लगाए। विकल झा ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए भव्य सजावट और खास तैयारी की गई, जबकि शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पूरी तरह उपेक्षित रहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहीदों का अपमान कर रहा है और भाजपा अपनी राजनीति के कारण स्वतंत्रता सेनानियों को नजरअंदाज कर रही है। गरमाई राजनीति, महापौर ने की पुलिस से शिकायत मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। प्रतिमा के अनावरण और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद महापौर मंजूषा भगत ने सरगुजा पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। महापौर ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण शाम 4 बजे होना तय है। इसकी तैयारी सुबह से शुरू होनी थी। मामले में कार्रवाई की जाएगी। अंबिकापुर नगर निगम ने सुबह फिर से चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को ढंक दिया। दोनों प्रतिमाएं कुछ दिन पहले ही स्थापित हो चुकी थीं और उनका अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों होना तय है। पं. रविशंकर त्रिपाठी की आज 16वीं पुण्यतिथि है। भटगांव विधानसभा के पहले विधायक थे रविशंकर त्रिपाठी
परिसीमन के बाद अस्तित्व में आए भटगांव विधानसभा के पहले विधायक पं. रविशंकर त्रिपाठी रहे। उन्हें सरगुजा भाजपा की रीढ़ माना जाता था। साल 2003 में अविभाजित सरगुजा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में उनकी अहम भूमिका रही। वे अंतिम समय तक पार्टी के प्रति समर्पित रहे। सड़क हादसे में हुआ निधन
रायगढ़ में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय उनका सड़क हादसे में निधन हो गया। भाजपा ने पं. रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण के लिए उनकी पुण्यतिथि का दिन तय किया। मुख्य कार्यक्रम भी उनकी प्रतिमा स्थल पर रखा गया है। इसी को लेकर युवा कांग्रेस ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

परिसीमन के बाद अस्तित्व में आए भटगांव विधानसभा के प्रथम विधायक पं. रविशंकर त्रिपाठी सरगुजा भाजपा की रीढ़ माने जाते थे। साल 2003 में भाजपा की अविभाजित सरगुजा में ऐतिहासिक जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे अंतिम समय तक भाजपा के लिए समर्पित रहे। रायगढ़ में पार्टी के कार्यक्रम में जाने के दौरान उनका सड़क हादसे में निधन हो गया था। भाजपा ने पं. रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण के लिए पुण्यतिथि के दिन का निर्धारण किया है। मुख्य कार्यक्रम भी पं. रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण स्थल पर की गई है, जिसे लेकर युवा कांग्रेस ने आजाद की प्रतिमा की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बाइक चोरी के 2 आरोपीयों को पुलिस ने पकड़ा:पलारी पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की, एक नाबालिग भी शामिल

April 17, 2026

बिलासपुर में दिन में अवैध उत्खनन, रात में परिवहन,VIDEO:सख्ती बरतने खनिज विभाग का दावा, 2 हाईवा और चैन माउंटेन समेत 6 वाहन जब्त

April 17, 2026

बिलासपुर में दिन में अवैध उत्खनन, रात में परिवहन,VIDEO:सख्ती बरतने खनिज विभाग का दावा, 2 हाईवा और चैन माउंटेन समेत 6 वाहन जब्त

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067591
Views Today : 101
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 3926
Total views : 88515
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.