Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवती से साइबर ठगी करने वाले गिरफ्तार:एसीसीयू की टीम ने समस्तीपुर में रेड मारकर पकड़ा, OLX पर युवती को झांसा देकर ठगे थे पैसे
Breaking News

युवती से साइबर ठगी करने वाले गिरफ्तार:एसीसीयू की टीम ने समस्तीपुर में रेड मारकर पकड़ा, OLX पर युवती को झांसा देकर ठगे थे पैसे

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 13t193048642 1776088896
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 13t193048642 1776088896
रायपुर में युवती से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कैमरा बेचने का झांसा देकर युवती से करीब 2 लाख रुपए ठग लिए थे। इस कार्रवाई को थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। अब पढ़े क्या है पूरा मामला प्रार्थिया ने 2 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि OLX के माध्यम से कैमरा खरीदने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को “ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर” बताकर विश्वास में लिया और अलग-अलग UPI आईडी के जरिए कुल 2 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने जांच की और तकनीकी जांच, मोबाइल नंबर, बैंक खातों, CDR और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की पड़ताल से आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद विशेष टीम को बिहार रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस की मदद से समस्तीपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों धीरज कुमार महतो (38) और सुबोध कुमार सिंह (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जा रहा है। साइबर ठगी होने पर करें शिकायत पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के दौरान सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को एडवांस भुगतान न करें और लेनदेन से पहले विक्रेता की सत्यता जरूर जांच लें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076497
Views Today : 365
Views Last 7 days : 3775
Views Last 30 days : 11580
Total views : 106580
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.