Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 7.82 करोड़ की पुलिया में भ्रष्टाचार का आरोप:सूरजपुर में हाथ से उखड़ीं छड़ें,सरिया की जगह लोहे के टुकड़े लगाने का दावा,कांग्रेस ने काम रुकवाया
Breaking News

7.82 करोड़ की पुलिया में भ्रष्टाचार का आरोप:सूरजपुर में हाथ से उखड़ीं छड़ें,सरिया की जगह लोहे के टुकड़े लगाने का दावा,कांग्रेस ने काम रुकवाया

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f13884ac 2f03 4f84 9f6d fa2e5581e6f4 1778694865748
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f13884ac 2f03 4f84 9f6d fa2e5581e6f4 1778694865748
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र में बन रही सड़क सह पुलिया निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से 7.82 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस पुलिया में सरिया की जगह लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है। यह मामला मकरंदीपुर-पिवरी चौक-तिवरागुड़ी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया से जुड़ा है। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने अपने साथियों राजू राजवाड़े, इमरान अंसारी और ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया। हाथ से खींचने पर बाहर निकल गईं छड़ें निरीक्षण के दौरान आरोप लगाया गया कि पुलिया के फाउंडेशन में मजबूत सरिया जाल की जगह कमजोर लोहे के टुकड़े डाले गए थे। ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने जब निर्माण सामग्री की जांच की, तो कई लोहे की छड़ें हाथ से खींचने पर आसानी से बाहर निकल गईं। इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसे जनता के पैसों की खुली लूट बताते हुए ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। “यह इंजीनियरिंग नहीं, हत्या की साजिश” अविनाश साहू ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पुलिया की नींव हाथ से खींचने पर उखड़ जाए, वह भारी वाहनों और स्कूली बच्चों का भार कैसे सह पाएगी। उन्होंने कहा, “यह इंजीनियरिंग नहीं, बल्कि हत्या की साजिश है।” अधिकारियों को मौके पर बुलाया, काम रोका गया मामले की गंभीरता को देखते हुए अविनाश साहू ने PWD के एसडीओ सुरेश मिश्रा को मौके पर बुलाया। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बीच अधिकारियों ने निर्माण में खामी की बात स्वीकार की। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। ठेकेदार को सुधार कर दोबारा काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी अविनाश साहू ने कहा कि इससे पहले भी कौशलपुर-भैसामुड़ा और छिंदिया-पिवटी मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत कलेक्टर से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी इंजीनियर को निलंबित नहीं किया गया और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। क्षेत्र में बढ़ा जनाक्रोश घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। अब लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

UTS Ticket Booking, R-Wallet Recharge Disruption June 9-10

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073039
Views Today : 2
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 5606
Total views : 96568
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.