Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में 'छतमार' गिरोह का पर्दाफाश:राजस्थान से मुख्य आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, 4 दुकानों को बनाया था निशाना
Breaking News

राजनांदगांव में 'छतमार' गिरोह का पर्दाफाश:राजस्थान से मुख्य आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, 4 दुकानों को बनाया था निशाना

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
33d41e05 3bfa 4a00 a0e0 83b10109adb9 1778749698116
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



33d41e05 3bfa 4a00 a0e0 83b10109adb9 1778749698116
राजनांदगांव पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले राजस्थान के ‘छतमार’ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह के मुख्य सरगना दिनेश चरपोटा (36) को बांसवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह दुकानों की छत के रास्ते घुसकर कैश और कीमती सामान चुराने में माहिर है। पिछले साल अगस्त और सितंबर माह में शहर के व्यस्ततम व्यापारिक इलाकों में चोरी की चार बड़ी वारदातें हुई थीं। इन सभी वारदातों में चोरों ने एक ही तरीका अपनाया था। दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसना और गल्ले से नकदी, सामान समेट लेना। गिरोह ने जिन दुकानों को निशाना बनाया था, उनमें महावीर चौक स्थित नंदलाल हार्डवेयर से 60 हजार कैश, मानव मंदिर चौक स्थित गणेश मेडिकल स्टोर से 7,00,000 कैश, मानव मंदिर चौक स्थित नरेश वॉच से 2,50,000 कैश और एक दर्जन से ज्यादा कीमती घड़ियां, हमालपारा स्थित संगम साड़ी से 3,00,000 कैश और सोने की चेन सहित कुल 4,00,000 की चोरी शामिल है। CCTV और मोबाइल लोकेशन से मिला बड़ा सुराग पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और टावर डंप (मोबाइल लोकेशन) के आधार पर पुलिस की जांच राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अपराधियों की ओर केंद्रित हुई। जांच में पता चला कि गिरोह का मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा पहले से ही राजस्थान की बांसवाड़ा जेल में बंद है। बांसवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी इसके बाद कोतवाली पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना हुई और दिनेश चरपोटा को प्रोडक्शन वारंट पर राजनांदगांव लेकर आई। दिनेश, गणेशीलाल का पाड़ला का निवासी है। इस मामले में हरिश उर्फ हरिया, परमेश उर्फ फन्टु और सुनील चरपोटा (सभी राजस्थान निवासी) अभी फरार हैं। पूछताछ में गिरोह और चोरी के माल को लेकर खुलासे बताया जा रहा है कि दिनेश चरपोटा से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी किए गए माल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस जल्द ही अन्य फरार साथियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

UTS Ticket Booking, R-Wallet Recharge Disruption June 9-10

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073039
Views Today : 2
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 5606
Total views : 96568
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.