Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवती का अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल किया:प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने का आरोप, आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
Breaking News

युवती का अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल किया:प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने का आरोप, आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8b958441 1f49 460d a3f8 60764a0dc890 1777301234302
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8b958441 1f49 460d a3f8 60764a0dc890 1777301234302
सक्ती जिले में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सतीशपुरी उर्फ भुरा (30 वर्ष), निवासी ग्राम गिरवानी, थाना गोवर्धन, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) ने उसे प्रेम संबंध का झांसा दिया। आरोपी ने युवती को अपने जाल में फंसाकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए। बाद में आरोपी ने इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे पीड़िता की निजी जिंदगी का गलत तरीके से खुलासा हो गया और उसकी निजता का गंभीर उल्लंघन हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 67A के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी सतीशपुरी उर्फ भुरा को हिरासत में लिया और 27 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074904
Views Today : 99
Views Last 7 days : 4955
Views Last 30 days : 9406
Total views : 102992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.