![]()
भास्कर न्यूज | हतबंध रेलवे स्टेशन में कोरोना काल से बंद दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस, टाटा इतवारी एक्सप्रेस के स्टॉपेज बाबत रेल यात्री मंच ने रेल महाप्रबंधक तरुण प्रकाश को हतबंध स्टेशन के निरीक्षण के दौरान ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहां गया है कि हतबंध रेलवे स्टेशन जिला बलौदा बाजार तहसील सिमगा का एकमात्र रेलवे स्टेशन है, इस स्टेशन के पास एशिया की सबसे बड़ी सीमेंट फैक्ट्री अल्ट्राटेक हिरमी, अल्ट्राटेक रावन तथा श्री सीमेंट खपराडीह में स्थित है, लोडिंग अनलोडिंग का नियंत्रण हतबंध रेलवे स्टेशन से होता है। विश्व प्रसिद्ध कबीरपंथियों का धार्मिक स्थान दामाखेड़ा में है, इसके साथ ही अपोलो रिंगनी, स्वदेश केसदा में उत्पादन शुरू हो चुका है, लगभग 10 वर्षों पूर्व यहां दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया था, उक्त ट्रेनों का स्टॉपेज कोरोना कल से बंद कर दिया गया है। अतः ब्रिटिश काल से रुकने वाली टाटा इतवारी एक्सप्रेस तथा दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज पुनः दिया जाए। ओवरब्रिज-अंडरब्रिज नहीं, 50 गांवों के लोगों को परेशानी: जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक13 अंजू पटेल ने रेल महाप्रबंधक को दिए ज्ञापन में कहां है कि यहां रेल फाटक में अंडर ब्रिज , ओवर ब्रिज नहीं है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है यहां यहां रेल फाटक से 50 गांव के लोग आना-जाना करते हैं, यहां हायर सेकेंडरी स्कूल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है फाटक बंद होने के कारण छात्र-छात्राओं तथा मरीजों को भारी परेशानी होती है, रेल लाइन पार करने का अन्य कोई साधन नहीं है, आम जनता को बहुत परेशानी होती है, अतः यहां अविलंब ओवर ब्रिज अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए। वृद्ध जन परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर उत्तम कुमार हरेंद्र ने रेल महाप्रबंधक को दिए ज्ञापन में कहा कि रेलवे स्टेशन में एस्केलेटर , लिफ्ट की सुविधा नहीं है, स्टेशन की सीढि़यां ऊंची होने के कारण वृद्धजन, दिव्यांग, महिलाएं, तथा बीमारी यात्रियों को भारी कठिनाई होती है, अतः यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट की निर्माण करें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, रेल यात्री मंत्र के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, उपाध्यक्ष संतोष दीवान, महासचिव अश्विनी शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत आडिल, जनपद प्रतिनिधि ऋषिकांत पटेल, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र अनंत, डॉक्टर रोहित वर्मा, सुरेश यादव, बेदू वर्मा, पूर्व सरपंच विद्या वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
<
