कवर्धा| मिनीमाता पुल से जोराताल चौक तक नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिल गई है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हो सका है। सड़क संकरी होने और लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। यह मार्ग शहर का प्रमुख आवागमन रास्ता है, जहां भारी वाहनों और दोपहिया चालकों को निकलने में परेशानी होती है।
<
