Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » म्यूल खाता मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:लोन दिलाने का झांसा देकर जुटाते थे बैंक खाते-पासबुक, साइबर फ्रॉड-सट्टे में करते थे इस्तेमाल
Breaking News

म्यूल खाता मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:लोन दिलाने का झांसा देकर जुटाते थे बैंक खाते-पासबुक, साइबर फ्रॉड-सट्टे में करते थे इस्तेमाल

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 17 at 41206 pm 1779048148
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 17 at 41206 pm 1779048148
भिलाई के छावनी इलाके में लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते, पासबुक और दस्तावेज जुटाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड और क्रिकेट सट्टे जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश जायसवाल, निवासी शारदा पारा कैंप-02 भिलाई और जावेद अख्तर, निवासी मदर टेरेसा नगर कैंप-01 भिलाई शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। यह मामला थाना छावनी क्षेत्र स्थित बैकुण्ठ धाम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-25 परिसर का है। यहां कुछ लोग लोन दिलाने के नाम पर आसपास के लोगों से बैंक खाते, पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन खातों का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा है। ऐसे खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर करने और ऑनलाइन सट्टेबाजी के लेनदेन में किया जाता है। बैंक खाते और पासबुक जमा करवा रहे थे आरोपी छावनी पुलिस को 16 मई को सूचना मिली कि जावेद अख्तर नाम का युवक, आकाश जायसवाल के माध्यम से लोगों के बैंक खाते और पासबुक इकट्ठा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेड डाली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। क्रिकेट सट्टा और साइबर फ्रॉड में होता था इस्तेमाल पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को जल्द लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बदले उनसे बैंक पासबुक, खाते की जानकारी और जरूरी दस्तावेज ले लेते थे। बाद में इन बैंक खातों को मोटी रकम लेकर अन्य लोगों को उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस के अनुसार, इन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड और क्रिकेट सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था। पुलिस ने जब्त किए दस्तावेज और मोबाइल जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महाराजा बैंक से संबंधित बैंक खातों और पासबुक के दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस अब मोबाइल और बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर पीटा, VIDEO:साथियों संग फ्यूल-स्टेशन के ऑफिस में घुसकर लाठी-डंडे से किया हमला;2 की हालत गंभीर

May 18, 2026

खरखरा नहर की सफाई नहीं, कीचड़ और गाद से भरी, मेंटेनेंस की जाए

May 18, 2026

छत्तीसगढ़ में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:50KM रफ्तार से हवा चलेगी, GPM-बीजापुर में बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070903
Views Today : 146
Views Last 7 days : 1715
Views Last 30 days : 4085
Total views : 92677
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.