बालोद |शहर के आमापारा और शिकारीपारा के बीच से गुजरने वाली खरखरा नहर की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नहर की स्थिति बदहाल हो गई है। नहर पूरी तरह कीचड़ और गाद से भर चुका है। नहर में गाद जमा होने से पानी का बहाव ठीक से नहीं हो पाता है। नहर की नियमित सफाई नहीं होने से न केवल जल प्रवाह प्रभावित होने से मच्छर और गंदगी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। खरखरा नहर की तत्काल सफाई कर गाद हटाई जाए तथा नियमित मेंटेनेंस की व्यवस्था की जाए।
<
