Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर पीटा, VIDEO:साथियों संग फ्यूल-स्टेशन के ऑफिस में घुसकर लाठी-डंडे से किया हमला;2 की हालत गंभीर
Breaking News

बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर पीटा, VIDEO:साथियों संग फ्यूल-स्टेशन के ऑफिस में घुसकर लाठी-डंडे से किया हमला;2 की हालत गंभीर

By adminMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cover comp 5 1779073276
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cover comp 5 1779073276
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने पहले बाइक से टक्कर मार दी। जब उसे धीरे बाइक चलाने की समझाइश दी गई, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडों से लैस हमलावर पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर युवकों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए-
रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में गांव गया था छात्र पुलिस से मिली अनुसार ग्राम पचपेड़ी निवासी प्रभाकर मार्शल चौकसे कॉलेज में बी-फार्मेसी का छात्र है। वह रविवार को अपने रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गांव गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे प्रभाकर अपने साथी निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल के साथ बाइक पर सवार होकर हाथ में लाउड स्पीकर लेकर समाज की महिलाओं को नहाने के कार्यक्रम की सूचना देने निकला था। बाइक की टक्कर के बाद हुआ विवाद, बेल्ट और लाठी-डंडों से हमला इस दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार बादल जांगड़े ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गिरने के बाद युवकों ने बादल जांगड़े से बाइक धीरे चलाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर बादल गाली-गलौज करने लगा और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद विक्की जांगड़े और विकास मार्शल भी मौके पर पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे के हथियार से हमला कर दिया। पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर की मारपीट इसके बाद सरोज जांगड़े समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर युवकों को घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए एक युवक भागते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस में पहुंच गया, लेकिन हमलावर वहां भी पीछे-पीछे घुस गए और जमकर मारपीट की। इसके बाद सभी मौके से भाग निकले। वहीं हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का CCTV आया सामने युवकों की गुंडागर्दी और मारपीट का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडों से लैस हमलावर युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर दरवाजा बंद करता दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद हमलावर ऑफिस के अंदर घुस गए और डंडों से हमला कर मारपीट करने लगे। पुलिस बोली- कार्रवाई की जा रही इस पूरे मामले में पचपेड़ी थाना पुलिस ने कहा कि बाइक धीरे चलाने की बाद पर विवाद हुआ था, जिससे नाराज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ग्रामीणों और बारातियों के बीच चले लात-घूंसे, VIDEO: जांजगीर-चांपा में दूल्हे के पिता समेत 5 गंभीर घायल, एक की आंख फूटी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी समारोह के दौरान ग्रामीणों और बाराती के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। बीच-बचाव में आए दूल्हे के पिता समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:जांजगीर-चांपा में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, बोले- यह चुनावी वसूली

May 18, 2026

Surajpur Electrocution Accident | Worker Falls From Height

May 18, 2026

तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला:कोरबा में रिटायर पंचायत सचिव समेत 2 घायल, चेहरे पर गंभीर चोटें आई

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070907
Views Today : 161
Views Last 7 days : 1730
Views Last 30 days : 4100
Total views : 92692
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.