![]()
बिलासपुर के एक युवक का मोबाइल चलती ट्रेन में चोरी हो गया। चोरी के बाद उसके मोबाइल में एक्टिव UPI के जरिए 77 हजार रुपए निकाल लिए गए। युवक को मोबाइल चोरी होने की जानकारी उस समय मिली, जब वह उसलापुर स्टेशन पहुंचा। बाद में युवक ने नया मोबाइल लेकर सिम लगाया। सिम एक्टिव होते ही खाते से पैसे निकाले जाने के मैसेज मिले, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवी दर्शन कर लौट रहा था युवक दरअसल उसलापुर निवासी जयशंकर कश्यप (38) 3 अप्रैल को परिजन के साथ मध्यप्रदेश के मैहर स्थित शारदा मंदिर देवी दर्शन करने गया था। मैहर में देवी मां का दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद 5 अप्रैल को वह ट्रेन से वापस बिलासपुर आ रहा था। इसी दौरान उसलापुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसका मोबाइल चोरी हो गया। चलती ट्रेन से युवक के मोबाइल को चोरों ने पार कर दिया। जब वो स्टेशन पहुंचा, तब उसे मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली। अधिकार क्षेत्र से बाहर बता पुलिस ने नहीं लिखी FIR युवक ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस के अनुसार घटना मध्यप्रदेश में होने के कारण उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। फिलहाल पुलिस उसके आवेदन के आधार पर जांच करने की बात कह रही है। युवक को 87 हजार रुपए का नुकसान मोबाइल चोरी करने के साथ ही बदमाशों ने उसके बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन भी शुरू कर दिया। युवक के अनुसार 10 हजार रुपए का मोबाइल और खाते से निकाली गई रकम मिलाकर करीब 87 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। युवक ने तुरंत साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 43 हजार रुपए होल्ड कराए युवक की सूचना पर एसीसीयू ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग वॉलेट में भेजे गए करीब 43 हजार रुपए होल्ड कराए हैं। हालांकि बाकी रकम ठग निकालने में सफल रहे। अब पुलिस सिम नंबर, आईएमईआई और यूपीआई ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
<
