Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मैरिज ब्यूरो ठगी गिरोह के 3 और सदस्य पकड़ाए:लड़कियों की फर्जी फोटो दिखाकर करते थे ठगी, दो संचालक पहले ही हुए गिरफ्तार
Breaking News

मैरिज ब्यूरो ठगी गिरोह के 3 और सदस्य पकड़ाए:लड़कियों की फर्जी फोटो दिखाकर करते थे ठगी, दो संचालक पहले ही हुए गिरफ्तार

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
613621cd c9b9 433b a253 184741a47fe5 1775997952233
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



613621cd c9b9 433b a253 184741a47fe5 1775997952233
राजनांदगांव पुलिस ने शादियों के नाम पर ठगी करने वाले “मैरिज ब्यूरो” के खिलाफ कार्रवाई की है। बसंतपुर पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें से दो आरोपियों को कबीरधाम (कवर्धा) से पकड़ा गया है, जबकि एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी राजनांदगांव से हुई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह “लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” के नाम से एक कार्यालय चला रहा था। आरोपी इंटरनेट से लड़कियों की सुंदर तस्वीरें डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। इन फर्जी प्रोफाइलों को शादी के के इच्छुक युवकों को व्हाट्सऐप पर भेजा जाता था। युवकों को झांसे में लेकर रजिस्ट्रेशन, विभिन्न पैकेज और ‘फैमिली मीटिंग’ के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। इस तरह वे ठगी को अंजाम देते थे। लाखों की ठगी कर चुके थे आरोपी पुलिस ने जब आरोपियों के बैंक खातों के पिछले एक साल के स्टेटमेंट खंगाले, तो पता चला कि उन्होंने विभिन्न युवक-युवतियों से धोखे से कुल 37,69,000 रुपए का लेन-देन किया है। पुलिस अब उन पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है जिन्होंने लोकलाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। तीन नए आरोपियों की गिरफ्तारी, जेल भेजे गए पुलिस ने जिन तीन नए आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम ताम्रध्वज मानिकपुरी (23 वर्ष, निवासी पाण्डातराई, जिला कबीरधाम), सियाराम साहू (23 वर्ष, निवासी ग्राम जंगलपुर, जिला कबीरधाम) और श्रृष्टि गोस्वामी (21 वर्ष, निवासी ममता नगर, राजनांदगांव) हैं। इन तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस पूरे फर्जीवाड़े की सूचना पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को मिली थी। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने मामले की जांच की। जांच में ठगी की पुष्टि होने पर थाना बसंतपुर में मामला दर्ज किया गया। ब्यूरो की संचालक और डायरेक्टर पहले ही अरेस्ट गौरतलब है कि इस मामले में ब्यूरो की संचालक नेहा पाठक और डायरेक्टर धर्मेंद्र मानिकपुरी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो, सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर आंख बंदकर भरोसा न करें। बिना पूरी जांच-पड़ताल और भौतिक सत्यापन के किसी को भी पैसे न दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 521
Views Last 7 days : 3931
Views Last 30 days : 11736
Total views : 106736
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.