![]()
सरगुजा के मैनपाट इलाके में पीलिया से पांच लोगों की मौत की खबर के बाद शनिवार को सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मैनपाट पहुंचा। सीएमएचओ ने पीलिया से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। एक की मौत सिकलसेल के साथ पीलिया पीड़ित होने के कारण व एक अन्य की मौत दूसरे कारणों से होना बताया गया है। मैनपाट में फिलहाल पांच पीलिया पीड़ित हैं। जानकारी के अनुसार, मैनपाट के नर्मदापुर, कुनिया और बरिमा इलाके में पिछले एक महीने से कई लोग पीलिया से पीड़ित हुए। प्रभावित लोगों ने पिछले एक महीने में पीलिया से करीब पांच लोगों की मौत का दावा किया था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने मैनपाट के गांवों में कैंप लगाया। CMHO बोले-तीन मौतें पीलिया से, पांच अन्य पीड़ित
सरगुजा सीएमएचओ डा. पीएस मार्को ने कहा कि मैनपाट के अलग-अलग गांवों में पीलिया के मामले आए हैं। दो की मौत अलग बीमारियों से होने का पता चला है। फिलहाल पांच लोग पीलिया से पीड़ित हैं। तीन का इलाज अंबिकापुर एवं रायपुर में चल रहा है। दो मैनपाट में ही हैं और खतरे से बाहर हैं। सीएमएचओ ने कहा कि पीलिया से जिन तीन की मौत हुई है, उनमें से सिर्फ एक मृतक के भाई को पीलिया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य पीड़ित नहीं हुए हैं। इनकी हुई मौत
1. विकास यादव (16 वर्ष)
ग्राम बरिमा, मृत्यु दिनांक-5 जून 2026 2. भगवती यादव (46 वर्ष)
ग्राम नर्मदापुर, मृत्यु दिनांक- 25 मई 2026 3. जितेंद्र यादव (31 वर्ष)
ग्राम कुनिया, मृत्यु दिनांक- 19 मई 2026 मृतकों में कुनिया के जितेंद्र यादव को क्रोनिक लीवर डिजीज भी था। दो अन्य मृतकों में विकास यादव (23 वर्ष) की मौत 26 अप्रैल को हुई है। विकास यादव सिकलसेल पीड़ित था। सीएमएचओ डा.मार्को ने बताया कि सिकलसेल पीड़ित होने के कारण विकास यादव का ब्लड कम हो गया था। उसे हल्का पीलिया था। एक अन्य पीड़ित की मौत दूसरे कारणों से हुई है। बाहर से खाने के कारण हो सकता है पीलिया
सीएमएचओ ने कहा कि जिन घरों में पीलिया पीड़ित पाए गए हैैं, वे सभी बोर का पानी पीते हैं। इलाके से बोर, कुएं और हैंडपंप का पानी सैंपल लिया गया है। कहीं भी बड़े पैमाने पर एक साथ पीलिया के मरीज नहीं मिले हैं। सीएमएचओ ने कहा कि पीलिया फैलने का कारण पानी होने की संभावना कम है। बाहर से खाने-पीने के कारण पीलिया फैलने की आशंका है। ऐहतियातन क्षेत्र में संभावित पीड़ितों की जांच की जा रही है।
<
